जागरण समाचार
हरिद्वार। अवैध खनन को लेकर वायरल ऑडियो सामने आने के बाद कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने कड़े तेवर दिखाते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस कप्तान की कार्रवाई से विभाग में हडकम्प मच गया है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा भी संज्ञान लिया गया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें कथित तौर पर अवैध खनन से जुड़े लेनदेन की बात सामने आई थी। यह ऑडियो जनपद हरिद्वार के कप्तान तक पहुंचने के बाद पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने गम्भीरता दिखाते हुए जांच के बाद इकबालपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान के अलावा वीरेंद्र शर्मा, हरेंद्र, विपिन कुमार, देवेश सिंह, प्रदीप सहित पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कप्तान ने कहा कि पुलिस की छवि खराब नही करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घटना के संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जांच सौपी है। घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
*जागरण समाचार के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें* 👇
https://chat.whatsapp.com/Et8Qq2RLk9HFD1ja6ArepK?mode=gi_t
*जागरण समाचार के फेसबुक पेज जुड़ने के लिए नीचे जगह लिंग को क्लिक करें और फॉलो करें* 👇
https://www.facebook.com/share/1CASFVAtzn/
*जागरण समाचार के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें* 👇
*जागरण समाचार के इंस्टाग्राम को फॉलो करें* 👇
https://www.instagram.com/jagransamachar?igsh=MXk0MHpiZzFlazkx
*देश का उभरता हुआ जागरण समाचार न्यूज़ पोर्टल अब बनेगा आपकी आवाज खबरों एवं विज्ञापनों के लिए नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करें*👇
*संपादक शालू गोयल* +9186303 14958
