जागरण समाचार प्रतिनिधि
हरिद्वार। डीoआरoडीoएo की परियोजना निदेशक, नलिनीत घिल्डियाल ने कहा है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत -युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करवाने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है। बेरोजगार युवक प्रशिक्षण कार्य में जनपद को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष युवाओं (युवक-युवतियों) का कौशल पंजीकरण तथा प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना है। प्रशिक्षण (Solar PV Installer, Sampling Tailor, Assistant Baking Technician, Ware House Associate, Commis, Retail Sales Executive, Guest Service Associate, General Duty Assistant, Emergency Care Assistant, Bartender, Fashion Designer) आदि के आलावा अन्य ट्रेडों में कराया जायेगा। सामान्य, एस० सी० एस० टी०, अल्पसंख्यक लक्ष्यों एवं दिव्यांगजनों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु एक दिवसीय कैम्प आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च 2026 को रुड़की विकासखंड सभागार, 19 मार्च 2026 को लक्सर विकासखंड सभागार, 23 मार्च 2026 को बहादराबाद विकासखंड सभागार, 24 मार्च 2026 को भगवानपुर एवं खानपुर विकासखंड तथा 25 मार्च 2026 को नारसन विकासखंड सभागार में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से व्यापक प्रचार प्रसार करने की अपेक्षा की गई है जिससे कि कैंप दिवस में अधिक से अधिक इच्छुक सामान्य, एस० सी० एस० टी०, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांगजन युवक युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकें। बी०एम०एम०यू० के माध्यम से एस०एच०जी० सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण युवक-युवतियों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।
