जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी ताई जिला सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के ग्राम सडक घूधली में रहती है। उसका अपनी ताई के यहाँ आना-जाना लगा रहता है। ताई के घर के पास अनस रहता है। जिस कारण अनस का ताई के घर पर आना-जाना था। उसकी अनस के साथ जान-पहचान हो गयी व अनस उसके घर मंगलौर आने-जाने लगा। अनस ने बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके घर पर ही अक्टूबर 2023 और दिसम्बर वर्ष 2023 में कई बार दुष्कर्म किया और जबरदस्ती अस्लील फोटों भी खींची किसी को बताने पर इन अश्लील फोटों को वायरल करने की धमकी देता रहा। जिस कारण वह डरी व सहमी रहने लगी। अश्लील फोटो को वायरल करने का डर दिखाकर अनस अपनी मोटरसाईकिल पर 28 जनवरी 2024 को अपने गाँव धूधली ले गया और अनस ने अपने घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और बन्धक बनाकर रखा व जब उसने कहा कि तुम्हारी थाने में शिकायत करूंगी तो अनस घबरा गया। अनस ने तभी सारी बात अपने परिवार वालो को बतायी। प्रार्थीया अपने घर जाने की जिद करती रही। अनस के परिवार वालो ने घर पर ही मौलवी को बुलाकर 28 जनवरी 2024 की रात्रि को ही उससे निकाहनामा पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिए। निकाह नामा पर अकरम, आसिफ, समीर के हस्ताक्षर हैं उसे बंधक बनाकर रखा गया। 30 दिसंबर 2024 को उसने सहारनपुर के सरकारी अस्पताल में एक पुत्री को जन्म दिया जिसकी जन्म के पांच माह मृत्यु हो गई थी वह किसी तरह से इन लोगों के चंगुल से भाग निकली व अपने घर मंगलौर आयी सारी बात अपने घरवालों को बतायी। जिस पर प्रार्थीया की माँ ने अनस के परिवालों से वहां जाकर बात की और कानूनी कार्यवाही करने की बात कही। जहां पर अनस व अनस के परिवार वालो ने निकाहनामा दिखाया। उन्हें बताया गया कि जिस समय का निकाहनामा है उस मेरी पुत्री नाबालिग थी आप सभी ने मेरी पुत्री को जबरदस्ती बन्धक बनाकर अनस के साथ निकाह करवाया जिस पर अनस व उसके परिवार वालों ने उसकी माँ के साथ गाली-गलौच करते हुये मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण वह अभी तक डरी हुई थी।
