जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। उधार दिए रुपए वापस मांगने पर ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी गई बाद में आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिझोली निवासी अनीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके ताऊ के लड़के महबूब से गांव के रहने वाले मुस्तकीम ने डेढ़ लाख रुपए उधार ले रखे हैं पिछले कुछ दिनों से महबूब अपने रुपए मांगता चल रहा है 16 मार्च की शाम को जब महबूब ने मुस्तकीम से अपने रूपों की मांग की तब मुस्तकीम ने महबूब के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी और आइंदा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। महबूब किसी तरह से जान बचाकर अपने घर आ गया शाम को जब महबूब अपने परिवार के साथ इस तारीख की तैयारी कर रहा था तभी वहां पर मुस्तकीम अपने साथ आस मोहम्मद, इसरार, इस्तकार, उस्मान और राशिद के साथ अपने हाथ में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आया तथा गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी जिसमें घर पर मौजूद सादाब, समीना, तैमूर, तौसीफ के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें शादाब, समीना और तैमूर को गंभीर चोट आई। और शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई घायलों को मंगलौर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने तोशिफ को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
