जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। राजकीय महाविद्यालय में “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” का प्राथमिक विद्यालय आसफनगर (देवनारायण नगर) में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ हुआ जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में ग्राम के विशिष्ट नागरिक मदन सिंह वर्मा रहें। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० दीपा शर्मा ने किया महाविद्यालय के प्राचार्य डा० तीर्थ प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित किया व राष्ट्रीय सेवा योजना के उददेश्यों के बारे में बताया। प्रवीण शर्मा प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अशफानगर ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अनुशासन के विषय में समझाया। डॉ कलिका काले ने स्वंयसेवियों को एकता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया महाविद्यालय के प्राध्यापक डा० अनुराग ने स्वयंसेवीयो को अनुशासित होकर एकता व सद्भावना से सेवा करने का सन्देश दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य तीर्थ प्रकाश, डॉ अनुराग डा० कलीका, डा निविन्धया शर्मा एवं समस्त स्वंयसेवी उपस्थित रहे।
