जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर । मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने पर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के पिता ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा तहसील धनोरा ग्राम आरफपुर खालसा निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अभिनव चौधरी काफी समय से रुड़की शहर में रहकर प्रॉमिनेंट फाइबर प्राइवेट लिमिटेड की ग्राम मखदुमपुर मैं करता था कुछ दिन पूर्व अभिनव चौधरी अपने घर आया हुआ था तभी उसकी मुलाकात एक लड़की ईशु त्यागी निवासी ग्राम मलकपुर अमरोहा के साथ हो गई इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई जब इशू त्यागी के पिता दीपक त्यागी को इस संबंध में जानकारी हुई तब दीपक त्यागी और ऋषभ त्यागी के अलावा लड़की के मामा ने अभिनव के साथ गली को रोज करते हुए मारपीट की थी तथा तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देती थी धमकी देकर अभिनव सेसवा लाख रुपए भी इन्होंने ले लिए तथा ब्लैकमेल करते हुए लगातार रूपों की मांग करने लगे। जिस कारण से अभिनव तनाव में रहने लगा कई बार उसे धमकियां भी दी गई। इसी के चलते अभिनव ने 19 मार्च के दोपहर को कंपनी में काम करने के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर इशू त्यागी दीपक त्यागी इशू का मामा तथा ऋषभ त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जागरण समाचार प्रतिनिधि
