मंगलौर। कस्बा नारसन पुलिस चौकी के ग्राम खेड़ा जट निवासी व्यक्ति ने चार के खिलाफ गाली गलौज मारपीट और रुपए छीन कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलौर कोतवाली की नारसन पुलिस चौकी के ग्राम खेड़ाजट निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च के दोपहर को वह अपने घर पर बैठा हुआ था उसके पड़ोसी ऋषिपाल के साथ उनकी दीवार को लेकर विवाद हो गया था जिसको लेकर दोपहर के समय ऋषिपाल उसकी पत्नी मुनेश और पुत्रों अनुज और नितिन ने उसके मकान में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा जानलेवा हमला किया। झगड़े के दौरान आरोपी उसकी जेब से 11878 रुपए भी छीन कर ले गए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जागरण समाचार प्रतिनिधि
