जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। राजकीय महाविद्यालय के “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” के दूसरे दिन की शुरुआत व्यायाम से हुई जिसमे सुनील योगाचार्य राजकीय महावीद्यालय ने स्वयंसेवियों को योगा अभ्यास कराया उसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया जिसमे प्राथमिक विद्यालय में पौधों की नराई गुडाई की गई। बौद्धिक सत्र मे डॉक्टर कालिका ने कि यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा है तो आपके पास सब कुछ है अगर आपका स्वास्थ्य खराब है तो आपके पास कुछ भी नहीं है उन्होंने कहा है हेल्थ इज वेल्थ यानी कि आपका स्वास्थ्य ही धन है उसके बाद श्वेता शर्मा प्राथमिक विद्यालय देवनारायण नगर ने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए उन्होंने बताया कि संघर्ष ही जीवन है संघर्ष ही मेहनत है बिना मेहनत के बिना परिश्रम के आपको कुछ हासिल नहीं हो पाता है तत्पश्चात डॉक्टर दीपा शर्मा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया और उन्होंने बताया की स्वयं सेवियो को आठो प्रहर ऊर्जावान रहना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ अनुराग डा० कलीका काले, डा निविन्धया शर्मा, फ़ैजान, सूर्या, रोहित एवं समस्त स्वंयसेवी उपस्थित रहे।
