मंगलौर। नाबालिक पुत्र के घर से गायब होने को लेकर ग्रामीण ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर हरचंदपुर निवासी सतीश कुमार सैनी के अनुसार उसका 13 वर्षीय पुत्र अजय सैनी 28 जनवरी को घर से बगैर बताएं कहीं चला गया था इसके बाद उन्हें अमृतसर पंजाब से फोन आया कि उनका लड़का वहां पर मौजूद है जब मैं वहां पर पहुंचे तब किशोर के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई किशोर अजय सैनी दिमागी तौर पर भी कमजोर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
