जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। करीब 15 साल से कोतवाली में पड़े मुकदमे से संबंधित सरिये की सार्वजनिक बोली की गई जिसमें ग्राम बिझोली निवासी व्यक्ति ने पांच लाख इकतीस हजार रुपए में बोली छुड़वाई जिसमें जीएसटी शामिल है।
थाना कोतवाली मंगलौर पर वर्ष 2011 में एक ट्रक मैं ले जाए जा रहे सरिये को पकड़ा गया था और कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ था इसके बाद सरिया स्वामी ने अपने साथ माल को छुड़ाने का कोई प्रयास नहीं किया इसके बाद कोर्ट ने माल मुकदमाती की सार्वजनिक नीलामी करने की अनुमति दी थी जिस पर मंगलवार को पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभिनय चौधरी, रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला, माल खाना इंचार्ज ईतेंद्र डोभाल, नंदकिशोर भट्ट की मौजूदगी में सार्वजनिक नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया में 36 बोली दाताओं ने प्रतिभा किया सबसे अधिक बोली ग्राम बिझोली निवासी ग्रामीण द्वारा बोली गई। तीन लाख चालीस हजार रुपए से शुरू हुई बोली 4 लाख 50 लाख रुपए पर समाप्त हुई बोली लेने वाले व्यक्ति ने जीएसटी समेत पांच लाख ईकतीस हजार रुपए जमा कराकर कोतवाली में हुई बोली को अपने नाम कराया।
