जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कंसलटिंग कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ देने का लालच देकर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में दो लोगों द्वारा पांच लाख रुपए की हेरा फेरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है दोनों ही मुकदमे कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए हैं।
मंगलोर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी रिजवान ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उनसे सेनेमी कंसलटिंग प्राइवेट लिमिटेड स्थित सराय ज्वालापुर के संचालक, प्रबंधक, एजेंट अमित गौतम उसकी पत्नी वंदना गौतम, अभिषेक, विजय, मुकर्रम, सोनू ने उससे संपर्क किया और कंपनी में ज्यादा लाभ कमाने का लालच दिया जिसको लेकर उसने कंपनी में दो लाख पिछतर हजार रुपए कंपनी में लगा दिए। इसी तरह से मंगलोर के मोहल्ला बंदर टोल निवासी असलम ने भी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसे भी लालच देकर उस कंपनी में दो लाख पचीस हजार रुपए का निवेश कराया गया। असलम और रिजवान का आरोप है कि जब वह दोनों उनसे अपने रुपए मांग रहे हैं तो उन्हें गली क्लोज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मंगलौर पुलिस ने दोनों कोर्ट के आदेश पर दोनों के अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
