जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए अवैध रूप से पशु कटान के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है मौके से पुलिस ने 95 किलो भैंस वंशीय मांस भी बरामद किया है।
सोमवार की रात को पुलिस को जानकारी हुई की मैंगलोर के मोहल्ला किला में गोश्त बाजार में स्थित एक मकान के अंदर अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताए गए मकान पर छापेमारी की पुलिस को देखकर मकान में मौजूद दो व्यक्ति छठ के रास्ते कूद कर भाग निकले पुलिस ने मौके से 95 किलो भैंस वंशीय मांस पशु कटान के उपकरण और अन्य अवशेष बरामद किए। पुलिस ने दो भाइयों सलमान और अलीशान निवासी मोहल्ला किला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
