जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। रुड़की से उत्तर प्रदेश के छपार क्षेत्र में बाइक पर जा रहे दंपति को ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया जिस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर थाना छप्पर के ग्राम बड़ी वाला निवासी तमरेज अपनी पत्नी मीरजहां के साथ बाइक पर रुड़की आया था दोपहर के समय वह बाइक से लौटते समय जब मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर मैन बाजार तिराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से तेजी के साथ आते हैं एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिस कारण मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी मीरजहां (45) सड़क पर गिरकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई ट्रक ने महिला को कुचल दिया ट्रक चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा परंतु आसपास के लोगों ने किसी तरह से ट्रक चालक को पकड़ लिया और घटना की जानकारी मंगलौर पुलिस को दी जिसके बाद मंगलौर कस्बा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लिया तथा मृतक महिला के शव कब्जे में लेकर रुड़की के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
