जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध इसमें के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कस्बा लंढोरा का रहने वाला है।
मंगलवार की देर शाम मंगलौर कोतवाली की कस्बा लंढोरा पुलिस चौकी की टीम ग्रस्त करते हुए ग्राम शिकारपुर की तरफ जा रही थी तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में साजिद कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बाग में घूम रहा है जिस पर पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए व्यक्ति को हिरासत में लिया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम साजिद हसन निवासी वार्ड नंबर 3 मोहल्ला बाहरी किला कस्बा लंढोरा बताया तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 5. 53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह स्मैक डेरा के पास स्थित गोलू भट्टा निवासी गोलू से लेकर आया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
