जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। पिकअप गाड़ी में बेहरहमी के साथ भरकर ले जाये जा रहे चार गोवंश को पुलिस ने मुक्त करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
गुरुवार की सुबह मंगलौर कोतवाली अंतर्गत कस्बा नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेम दत्त भारद्वाज मोहम्मदपुर झाल नहर पटरी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हें उत्तर प्रदेश बॉर्डर की ओर से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी जिसका चालक पुलिस को देखकर पिकअप गाड़ी को मोड कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पिकअप गाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें चार जिंदा गौवंश अत्यंत दयनीय स्थिति में क्रूरता पूर्वक भरे गए थे। पुलिस ने गोवंश को मुक्त करते हुए गाड़ी में बैठे दो युवकों से पूछताछ की उन्होंने अपने नाम आबिद और सोनू शर्मा निवासी ग्राम जौहडी थाना बिनौली जिला बागपत बताया उन्होंने बताया कि वह यह गोवंश अपने गांव से लेकर मंगलौर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
