जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। रात्रि में घर की दीवार मैं सेंध लगाकर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए माल बरामद किया है। आरोपित और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं।
मंगलौर कोतवाली की नारसन पुलिस चौकी के ग्राम नगला कोयल निवासी दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24- 25 मार्च की रात्रि उसके कमरे में सेंध लगाकर अज्ञात द्वारा सोने चांदी के जेवर 15 किलो गेहूं और तीन हजार रूपये से ज्यादा की रकम को चोरी कर लिया है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश की गई तब 25 मार्च की देर शाम पुलिस को एक युवक ग्राम नगला कोयल से नारसन की और जाने वाले चक रोड पर संदिग्ध अवस्था में मिला पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सादिक निवासी ग्राम नगला कोयल बताया। उसके पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवर तथा 2530 रुपए बरामद किए पुलिस ने उसके निशान नहीं पर गेहूं से भरा प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया आरोपित ने बताया कि वह सोने चांदी के जेवर कस्बा पुरकाजी बचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर दिया है।
