मंगलौर। गैस एजेंसी पर उपभोक्ता द्वारा किए गए हंगामा के बाद पहुंची पुलिस ने एजेंसी को बंद कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर मंगलोर में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी कार्यालय पर पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं द्वारा हंगामा किया गया। गैस एजेंसी पर हंगामा होने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परंतु कुछ उपभोक्ता लगातार गैस की आपूर्ति की मांग करते रहे गैस एजेंसी की ओर से उन्हें बताया गया कि सरकार के नए नियमों के अनुसार 25 दिन बाद ही गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है ऑनलाइन बुकिंग के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए डी ए सी नंबर के आधार पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिलेगा। परंतु उपभोक्ता पुलिस और गैस एजेंसी के नियमों को समझने के लिए तैयार नहीं हुई जिसके बाद पुलिस ने दोपहर को एजेंसी कार्यालय को बंद कर दिया। एजेंसी प्रबंधक तेज पाल सैनी के अलावा अंकित, सोनू ने बताया कि सरकार द्वारा बदले गए नियमों के अनुसार गैस की लगातार आपूर्ति की जा रही है।
