जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। अज्ञात द्वारा बैंक अकाउंट से डेढ़ लाख रुपए का साइबर फ्रॉड किए जाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंगलौर कोतवाली की नारसन पुलिस चौकी के ग्राम ब्रह्मपुरजट निवासी शुभम मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 मार्च और 12 मार्च को उसके बैंक अकाउंट से एक लाख 53 हजार 400 रूपये का साइबर फ्रॉड कर लिया गया है इसके संबंध में उसने साइबर सेल को भी सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई है उसके बैंक अकाउंट से विभिन्न खातों में ट्रांजैक्शन की गई है पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
