जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। छात्र को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम थिथोला निवासी बृजेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्ष से लड़की कस्बा लंढोरा में स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है 13 मार्च की सुबह वह अपनी लड़की को कॉलेज छोड़कर आया था दोपहर के समय जब उसका भतीजा सनी लड़की को लेने गया तब वह लड़की वहां पर नहीं मिली उन्हें अंदेशा है की लड़की को सागर निवासी वेहलना जिला मुजफ्फरनगर अपने साथ ले गया है वह उसकी लड़की से फोन पर बातें करता था पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शक के आधार पर बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
