जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। उपरी मंजिल पर रोजा इफ्तारी मैं शामिल परिवार की अनुपस्थिति में नीचे के कमरे से अज्ञात में लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मंगलोर के मोहल्ला टोली निवासी साहिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम को वह अपने परिवार के साथ उपरी मंजिल में बैठकर रोजा इफ्तारी कर रहा था रोजा इफ्तारी करने के बाद जब वह नीचे कमरे में पहुंचा तब उसने देखा की अलमारी का सामान अस्त व्यस्त हालत में पड़ा हुआ है अलमारी के लॉकर से दो लाख रूपये नगद और सोने के जेवर गायब है। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना के संबंध में जानकारी दी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में एक युवक उनके घर के अंदर से बाहर की ओर भागता नजर आ रहा है। शक है कि युवक द्वारा ही उसके घर में चोरी की गई है। कस्बा चौकी पर भारी प्रवीण बिष्ट ने बताया की तहरीर आई है घटना की जांच की जा रही है।
