जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। सर्विस लेन पर ट्रक खडा करके अतिक्रमण किया गया है जिससे सर्विस लेन के पास स्थित गैस एजेंसी पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मंगलोर में सर्विस लेन के पास गैस एजेंसी है गैस एजेंसी के ठीक सामने सर्विस लेन पर पिछले कई दिनों से एक ट्रक चालक द्वारा अवैध रूप से ट्रक को खड़ा करके अतिक्रमण किया गया है सर्विस लेन पर अतिक्रमण करने से गैस एजेंसी पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं के आने जाने वाले अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आसपास के दुकानदारों को भी ट्रक के संबंध में कोई खास जानकारी नहीं है। ट्रक द्वारा अतिक्रमण किए जाने से उनके एजेंसी के सामने भीड़ की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
