जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। बैंक से लोन लेने के बाद ग्रामीण द्वारा जमा कराये गए धन को फील्ड ऑफिसर द्वारा बैंक के खाते में जमा नहीं किए जाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।
मंगलौर कोतवाली के ग्राम कुमराडी निवासी जुनेद आलम मैं कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने पंजाब नेशनल बैंक की लहबोली से 4 साल पहले चार लाख तीस हजार रुपए का लोन लिया था जिसे वह समय पर जमा नहीं कर पाया 12 जुलाई 2022 को उसे बैंक में बुलाया गया यहां पर सिंधु बंसल निवासी गोल्ड गुरुद्वारा आदर्श नगर हरिद्वार ने स्वयं को फील्ड ऑफिसर बताते हुए कहा कि वह समझौते के आधार पर उसका लोन समाप्त कर देगा उसी दिन समझौता नाम अभी तैयार किया गया समझौते के अनुसार उसे दो लाख आस्सी हजार रुपए किस्तों में जमा करने थे उसने सिंधु बंसल पर विश्वास करके बीस हजार रूपये उसी दिन सिंधु बंसल के पास जमा कर दिए जिसकी उसने उसे रिसीविंग कॉपी विधि उसके बाद विभिन्न तारीखों में उसने फोन पेपर सिंधु बंसल को बाकी रुपए जमा कर दिए। परंतु उसका लोन समाप्त नहीं हुआ जिसके बाद उसने बैंक में जाकर समस्त धनराशि के संबंध में जानकारी चाहिए तो उसे पता लगा कि उसका लोन अभी भी चल रहा है मार्च 2024 में उसने 2024 मे उसने बैंक में चार लाख तीस हजार रूपये चमक राय और अपना लोन समाप्त किया सिंधु बंसल से मुलाकात करने के बाद जब उसे अपने रुपए मांगे थे तब से वह लगातार बहाना बनाकर उसे टाल रहा है। फील्ड ऑफिसर सिंधु बंसल ने उसके साथ धोखाधड़ी और चल के माध्यम से रुपए हड़प लिए हैं पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
