जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का 109 साल तक जीवित रहना मिसाल बन गया। वृद्धा के पति की करीब 20 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।
आज जहां कम उम्र में ही महिलाओं और पुरुषों का निधन हो रहा है वही मंगलौर कोतवाली के ग्राम हरजोली जट में 109 साल तक परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन यापन करने वाली कस्तूरी देवी ने क्षेत्र में मिसाल पैदा कर दी कस्तूरी देवी का 109 साल की उम्र में शुक्रवार की रात निधन हो गया कस्तूरी देवी अपने पीछे पांच लड़के और पांच लड़की के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ गई है ग्रामीणों के अनुसार कस्तूरी देवी के पुत्रों पुत्री के अलावा सभी पौतो की भी शादी हो चुकी है। उनके भी नन्हे मुन्ने बच्चे हैं। शुक्रवार की देर रात कस्तूरी देवी की तबीयत खराब हुई इसके बाद उसके परिजन उसे रुड़कीके निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह कस्तूरी देवी का धूमधाम के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया गया। कस्तूरी देवी के 109 साल तक जीवित रहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
