जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर । तीन बदमाशों द्वारा सोनीपत के लिए बुक करके रास्ते में लूटी गई गाड़ी की घटना का पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया है। नशे और दोस्तों में रोब ग़ालिब के इरादे से गाड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

14 मार्च की शाम को पुलिस कंट्रोल रूमके माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचनाकर्ता रोहित कुमार नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार को तीन बदमाश लूट कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वादी की निशानदेही पर वाहन व आरोपियों की तलाश शुरू की गई। गाड़ी लूट कर भागने के दौरान आरोपियों ने ग्राम लिब्बरहेड़ी के पास एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी जिससे कार का आगे का टायर फट गया। वाहन तेज गति से आगे न बढ़ पाने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर खेतों की ओर भागने मैं सफल हो गए थे। पुलिस ने मौके से लूटी हुई नेक्सोन कार कब्जे में लेकर वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा पंजीकृत किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। डिजिटल साक्ष्यों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान करते हुए रविवार की देर शाम आरोपी नीरज निवासी मेहंदीपुर थाना मुरथल सोनीपत हरियाणा को हिरासत में लिया गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मंगलोर क्षेत्र में छिपा हुआ था, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक व नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आ गया। वह पहले भी थाना मुरथल, जिला सोनीपत (हरियाणा) के कई मुकदमों में जेल जा चुका है। मंगलौर पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है 13 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में शराब पीने के दौरान दोस्तों से विवाद हो गया, जिसके बाद उसके साथी वाहन लेकर हरियाणा लौट गए। दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी गाड़ी है आरोपी ने रुड़की से किराये पर कार बुक कर योजनाबद्ध तरीके से गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूट ली और फरार हो गया।
यह है गाड़ी लूट के आरोपी नीरज का आपराधिक इतिहास
1 मु0अ0सं0 306/2017 धारा 379/411 आईपीसी थाना बरौदा
2.मु0अ0सं0 119/2022 धारा 25/54/49 आर्म्स एक्ट थाना बरौदा
3.मु0अ0सं0 61/2020 धारा 307/323/420/427/452 आईपीसी – थाना मुरथल
4.मु0अ0सं0 147/2015 धारा 25 आयुध अधिनियम – थाना राय, सोनीपत
5.मु0अ0सं0 274/2019 धारा 258/506 आईपीसी – थाना मुरथल
6.मु0अ0सं0 171/2026 धारा 309(4), 281, 106(1), 324(2) बीएनएस – थाना मंगलौर
गाड़ी लूट के आरोपी और मुरथल थाने के हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने शामिल टीम।
1.प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
2.व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3.उ0नि0 प्रवीण विष्ट
4.उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
5.हे0का0 अमित शर्मा
6.का0 अरविन्द
7.का0 सुधीर
8.का0 विनोद
9.का0 नरेश
