जागरण समाचार
मंगलौर। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम ठसका में पारिवारिक विवाद के चलते सड़क पर सरेआम हंगामा और मारपीट कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव में यशपाल और उसका पुत्र अंकुल सैनी अपनी ही बहू के साथ गाली-गलौज करते हुए बीच सड़क पर मारपीट पर उतारू हैं, जिससे सार्वजनिक शांति भंग हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनके लगातार उग्र व्यवहार और झगड़े पर अड़े रहने के कारण पुलिस ने कोई अन्य विकल्प न देख यशपाल और अंकुल सैनी को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल पुनीत, कांस्टेबल चालक राजेंद्र और होमगार्ड राजेंद्र ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत चालान कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की।
