जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में यातायात पुलिस ने एक व्यक्ति का मोटर व्हीकल एक्ट में चालान कर दिया है।
सोमवार की शाम हाईवे पर एक व्यक्ति कार से दिल्ली की ओर जा रहा था वह अपने वाहन को अनियंत्रित तरीके से चलते हुए राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ था जिस पर यातायात पुलिस ने उसकी कार को रोककर जांच पड़ताल की तो चालक शराब के नशे में मिला पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दलवीर निवासी सेक्टर 28 शौकीन वाटिका नई दिल्ली बताया यातायात पुलिस ने उसका मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में चालान कर दिया है।
