जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। शादी समारोह से वापस लौट रहे ग्रामीण की बाइक में स्कूटी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। स्कूटी सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलड़ी सलाहपुर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तेरी देकर बताया कि 10 मार्च को उसका भाई प्रमोद कुमार अपने साथी जितेंद्र कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर ग्राम लखनोता मैं आयोजित शादी समारोह में गया था शाम के समय जब दोनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे और वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंडेट के पास पहुंचे तभी पीछे से एक स्कूटी चालक ने लापरवाही के साथ मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी जिसमें प्रमोद और जितेंद्र सड़क पर गिर गए थे इसके बाद प्रमोद की मौत हो गई थी गंभीर रूप से घायल जितेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पर रेफर किया गया था जहां पर उसका उपचार चल रहा है मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद स्कूटी के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
