जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। लक्सर मार्ग प्रशासनिक अमले के दोबारा चलाए गए पीले पंजे से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कस्बा लंढोरा में रोजाना जाम की स्थिति बनी हुई थी। नायब तहसीलदार और पुलिस के नेतृत्व में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया।
रुड़की के कस्बा में लंढोरा मैं लगने वाला जाम आम लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने शनिवार को सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए। नगर पंचायत कर्मचारियों ने कई दुकानों का सामान भी जप्त किया। प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए कई दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। प्रशासनिक टीम ने सड़क के दोनों ओर फैले अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए दुकानदारो को दो दिन की चेतावनी देते हुए कहा कि तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया तो दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि जिलाधिकारी और रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थायी अतिक्रमण करने वालों को दो दिन का समय दिया गया है, चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस मौके चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल , नगर पंचायत एस आई आदेश कुमार, अमित तिवारी, राजू, आदि मौजूद रहे।
