जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने भगवानपुर थाने पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने को लेकर तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में एक युवक पर छात्रा से बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के तीन अन्य साथियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मंगलोर क्षेत्र के एक युवक को पूछताछ केेे लिए हिरासत में लिया है। पुलिस तहसील के आधार पर घटना के संबंध में जांच कर रही है
