जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। तेज रफ्तार टेंपो चालक ने ग्रामीण की बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.
मंगलवार की सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नजरपुरा के पास स्थित ओवर ब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार टेंपो चालक ने पीछे से बाइक सवार युवक की बाइक में टक्कर मार दी इसके बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। मृतक ग्रामीण की पहचान शुभम (32) निवासी ग्राम बसवा खेड़ी के रूप में हुई। मंगलौर पुलिस ने टेंपो और बाइक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा मर्तक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
