जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। गाड़ी पर हुटर लगाना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है।
मंगलौर पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर को गाड़ी चला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है पुलिस द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत एक व्यक्ति को अपने वाहन में हुटर लगाकर उसे बजाते हुए हाईवे से जाते समय रोका गया। इस दौरान वाहन चालक ने पुलिस पर रोब ग़ालिब करने का प्रयास किया। परंतु पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक नहीं चली। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है।

