जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। स्कूल में परीक्षा देने गए छात्रों के स्कूटर से अज्ञात ने मोबाइल फोन और नगदी को चोरी कर लिये । पीड़ित छात्रों ने पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र में हाई स्कूल और इंटर कक्षाओं की परीक्षा चल रही है इसी के चलते मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर जट निवासी कृष्णा और उसके अन्य साथी उमर निवासी ग्राम टांडा बनेड़ा रहीम निवासी मंगलौर व अन्य भी मंगलौर रुड़की हाईवे पर स्थित एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गए थे कृष्ण और उसके साथियों ने स्कूटी की डिग्गी में मोबाइल फोन एटीएम कार्ड में अन्य नगदी व सामान भी रखा था परीक्षा देने के बाद जब सभी छात्र वापस स्कूटी के पास पहुंचे और उन्होंने देखा की स्कूटी की सीट के नीचे की डिक्की का लॉक टूटा हुआ है और उसमें से सभी सामान चोरी हो चुका है। कृष्ण और उसके साथियों ने पुलिस को स्कूटी से नगदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी के संबंध में तहरीर दी है। मंगलौर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।
