जागरण समाचार प्रतिनिधि
कलियर ( रुड़की) ईद की नो चंदी जुमेरात पर दरगाह मे जायरीनो का जनसेलाब उमड़ पड़ा, अकीदतमंदो ने लाइनों मे लगकर दरगाह से मुरादें मांगी हैं। ईद की नो चंदी जुमेरात पर जायरीनो की भीड़ से मेला क्षेत्र गुलजार रहा, हालात ऐसे रहे कही पर भी पाँव रखने के लिए जगह नहीं मिली जो जहाँ खड़ा हो गया उसने वहीं से दरगाह से लव लगा मुरादें मांगी आपको बताते चले की रविवार से कलियर मे ईद का मेला चल रहा हैं आज गुरुवार का दिन था और नो चंदी जुमेरात थी आज ईद का मेला अपने सवाब पर पहुंच गया भीड़ से मेला क्षेत्र गुलजार हो गया, दरगाह की जियारत करने मे जायरीनो को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा दूर दूर तक लम्बी लाइने लगी रही, सुबह से शाम तक दरगाह मे मुरादें मांगने वालो का ताँता लगा रहा, ईद की नो चंदी ने भीड़ के ऐसे रिकॉर्ड कायम किए की मेले की 12 तारीख भी फैल नजर आई, दरगाह के सभी बाजार जायरीनो की भीड़ से खचा खच भरे नजर आए, जियारत के बाद जायरीनो ने दरगाह के बाजारों से जमकर जरूरतों के सामान की खरीदारी की, खान पान, काट का सामान,आर्टिफेशयल जवैलरी, बच्चो के खेल खिलौने की जमकर बिक्री हुई, अकीदत के लिहाज से नोचंदी जुमेरात मे जायरीन रूहानीयत से लबरेज हो गए इसी रूहानीयत को हासिल करने के लिए जायरीन कलियर मे पिछले एक हफ्ता से जमे हुए थे, शुक्रवार को बडी नमाज पढ़कर अधिकतर जायरीन अपने घरो को लौट जाएगे जबकि ईद का मेला रविवार तक जारी रहेगा।

दरगाह के बाजारों मे जाम, जायरीन परेशान
मेले मे दरगाह की अधिकतर बाजारों मे अतिक्रमण का बोलबाला रहा, इससे जायरीनो को दरगाह पहुंचने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, दरगाह प्रबंधन ने इस और मुड़कर भी नहीं देखा, पुलिस भी अधिकतर समय सड़को से जाम खुलवाने मे व्यस्त रही!
ईद के मेले मे भीड़ का कलियर मे बुरा हाल हैं दरगाह के सभी बाजार अतिक्रमण की चपेट मे हैं, दरगाह के प्रवेस व निकास द्वार पर भी अतिक्रमण का बोल बाला रहा जिस कारण जायरीनो को दरगाह आने जाने मे परेशानी उठानी पढ़ी, दरगाह का पहाड़ी गेट, चिस्तीयाँ बाजार, तालाब क्षेत्र, टंकी चौक, फुवारा चौक, हज हॉउस बाजार, अजमेरी बाजार, जीरो जोन क्षेत्र, गंगनहर के नए व पुराने पुलों पर अतिक्रमण के कारण जायरीनो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, दरगाह के बाजारों का तो ये हाल हैं अतिक्रमण कारियो ने पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं छोड़ी हैं, कुछ तो दुकानदारों ने अपनी दुकाने बढ़ाकर सड़क तक फैला लीं हैं और कुछ सड़क पर रेडी ठेली वालों का जमावड़ा रहा, वैसे तो ईद के पुरे मेले मे ही जायरीनो को अतिक्रमण से झूझना पड़ा लेकिन गुरुवार को हालात बद से बदतर हो गई, घंटो जायरीन भीड़ मे फसे रहे किसी ने भी इनकी सुध नहीं लीं, दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया की ईद के मेले.के बाद दरगाह के सभी बाजार व्यवस्थित किए जायगे किसी को भी अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
