जागरण समाचार
मंगलोर / रूडकी ! इस्लाम के आख़री पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के पवित्र दाढ़ी के बाल मुबारक व पीराने पीर हज़रत गोसे आज़म के पवित्र बाल मुबारक की ज़ियारत अलविदा जुमा को मंगलोर मोहल्ला किला में काज़मी हाउस में कराई गई। बाल मुबारक की ज़ियारत (दर्शन) कराते हुए क़ाज़ी जमाल काज़मी ने बताया कि मंगलोर में इस ऐतिहासिक पवित्र बाल मुबारक की ज़ियारत गत 700 वर्षों से उनके परिवार में होती चली आ रही है। उनके अनुसार ग़ुलाम वंश के शासक गयासुद्दीन बलबन 1262 -1287) की इकलौती पौत्री की शादी उनके पूर्वज सयैद हाशिम के साथ हुई थी जो यहां के ज़मीदार थे ।उन्होंने बिना दहेज के शादी की थी और उनको तीन चीजें ,हज़रत मोहम्मद साहब की दाढ़ी का पवित्र बाल मुबारक, इस्लाम के सातवें इमाम सयैद इमाम मूसा काज़िम के हाथ का लिखा क़ुरान शरीफ और बग़दाद के पीराने पीर हज़रत गोसे आज़म का बाल मुबारक तोहफ़े में दिया गया था। जिनकी ज़ियारत हर वर्ष केवल रमज़ान के आख़री जुमा को ही कराई जाती है जिनके दर्शन सैकड़ों अकीदतमन्द करते हैं। 200 पूर्व काज़मी खानदान की कुरीतियों के कारण ये बाल मुबारक गायब हो गया था परंतु काज़मी परिवार की एकमात्र क़ुरान हाफ़िज़ महिला उम्मे हानी जब हज पर गयी तो उन्होंने मदीने में हज़रत मोहम्मद साहब के मज़ार के सामने रो रो कर दुआ की कि ये बाल मुबारक फिर से उनके परिवार में आ जाये तभी सपने में मोहम्मद साहब ने फ़रमाया अपने क़ुरान को खोल कर देखो रखा हुआ है। आंख खोली तो वो बाल मुबारक मौजूद था । तब से ये ज़ियारत लगातार होती आ रही है।अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने बताया कि निरन्तर 55 वर्षो से, बचपन से ही वे इस पवित्र बाल मुबारक के दर्शन करते आ रहे हैं जिसमे सभी धर्मों के लोग शामिल होते रहे हैं।मंगलोरी ने बताया कि देश विदेश में मोहम्मद साहब के अनेक बाल मुबारक मौजूद हैं मगर उनमें अधिकतर पैग़म्बर साहब के सिर के बल हैं जो उन्होंने हज के दौरान कटवाए थे ,मगर मंगलोर में मौजूद बाल मुबारक हज़रतमोहम्मद साहब की दाढ़ी का है।जिसके दर्शन से पुण्य मिलता है। इस अवसर पर अलीम काज़मी, ख़तीब मौलाना रईस अहमद अर्शी कलियरी,अमजद काज़मी,हाफ़िज़ अहमदुल्लाह काज़मी,जावेद काज़मी,निसार अंसारी, मो कुरेशी, आदिल काज़मी, अली हुसैन काज़मी,डॉ अंजुम ,आदि मौजूद रहे।सबसे पहले महिलाओं को घर के अंदर ज़ियारत करायी गयी।
*जागरण समाचार के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें* 👇https://chat.whatsapp.com/Et8Qq2RLk9HFD1ja6ArepK?mode=gi_t
*जागरण समाचार के फेसबुक पेज जुड़ने के लिए नीचे जगह लिंग को क्लिक करें और फॉलो करें* 👇
https://www.facebook.com/share/1CASFVAtzn/*
जागरण समाचार के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें* 👇*
जागरण समाचार के इंस्टाग्राम को फॉलो करें* 👇
https://www.instagram.com/jagransamachar?igsh=MXk0MHpiZzFlazkx
*देश का उभरता हुआ जागरण समाचार न्यूज़ पोर्टल अब बनेगा आपकी आवाज खबरों एवं विज्ञापनों के लिए नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करें*👇
*संपादक शालू गोयल* +9186303 14958
