जागरण समाचार
रिपोर्ट- सुरेंद्र चौहान
सहारनपुर। पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार का बाईक सवार बदमाशो से आमना सामना हो गया। मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि इसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी पुलिस टीम सर गर्मी से तलाश कर रही है।
बुधवार की देर शाम चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा की और जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी अचानक साईफन पुलिया की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल पर आ रहे थे पुलिस टीम को देखकर दोनों बदमाश अचानक मोटर साइकिल मोड़ कर दाहिनी ओर भाग खड़े हुए। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया गया। लगभग 100 मीटर आगे जाकर अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाशों द्वारा मोटर साइकिल पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा के चलते जवाबी फायर किए गए। जो अभी फायर में एक बदमाश के गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा सरगामी से थे तलाश की जा रही है । पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायर में घायल बदमाश की पहचान बिलाल निवासी ग्राम टोडरपुर के रूप में हुई। घायल बदमाश के कब्जे से एक देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 7 खोखा कारतूस, बगैर नंबर की मोटरसाइकिल, आधार कार्ड, मोबाइल फोन तथा इकतीस सौ रूपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपी थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर थाना सरसावा पुलिस द्वारा पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए बिलाल के विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस एवं गैंगस्टर एक्ट जैसी गम्भीर धाराओं के मुकदमे दर्ज है।
