रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: बिजली उपसंस्थानों में आवश्यक रखरखाव एवं कार्यों के चलते मंगलौर के विभिन्न क्षेत्रों में तय तारीखों को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 सितंबर, 21 सितंबर, 23 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक क्षेत्र विद्युत आपूर्ति से प्रभावित रहेंगे। 33/11 केवी उपसंस्थान मंगलौर (पुराना) से पोषित टाउन-1 फीडर के अंतर्गत आने वाले समस्त वाणिज्यिक, घरेलू, निजी नलकूप और औद्योगिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।33/11 केवी उपसंस्थान मंगलौर (नया) मंगलौर से पोषित टाउन-2 एवं कोतवाली फीडर से पोषित समस्त घरेलू, वाणिज्यिक, निजी नलकूप तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
