रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: नगर स्थित श्री श्रेयांसनाथ (मंगलौर वाले बाबा) दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के शुभ आगमन के अवसर पर रविवार को दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य मार्जन (सफाई व प्रक्षाल) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पर्वराज दशलक्षण के स्वागत की तैयारियों के तहत समाज के श्रद्धालुओं ने मंदिर जी के प्रांगण और गर्भगृह की संपूर्ण साफ़-सफाई की। इसके साथ ही मंदिर मेंविराजमान समस्त देव-प्रतिमाओं का विधि-विधान औरमंत्रोच्चार के साथ मार्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि मार्जन केवल बाहरी सफाई का कार्य नहीं है बल्कि इसके माध्यम से भक्त अपने परिणामों और भावों को विशुद्ध करने का प्रयास करते हैं। यह प्रक्रियाआत्मा को पवित्र कर पर्वराज की आराधना के लिए तैयार करने का माध्यम है। यह कार्यक्रम मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अनुज जैन की देखरेख व निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता श्रेयांस जैन, पंकज जैन, प्रक्षाल जैन, सम्यक जैन, अमित जैन, राजेश जैन तथा अजय जैन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दशलक्षण महापर्व को लेकर जैन समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर जी को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
