रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
हरिद्वार पुलिस का नशे के तस्करो पर महा प्रहार लगातार जारी, नशे (स्मैक) के अलग-अलग मामलो मे 03 नशे के सौदागर गिरफ्तार
आँपरेशन प्रहार पर मंगलौर पुलिस का महा प्रहार लगभग 10 लाख रु0 कीमत की स्मैक बरामद
हरिद्वार। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया है एक टीम को मुख्यरुप से नशे के कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियो की धरपकड कर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु टास्क दिया गया तथा लगातार उनकी गतिविधियो पर नजर रखी गई ,व अलग-अलग स्थानो पर चैंकिग अभियान चलाया गया लिंक रोड , गांव कस्बो की तरफ जाने वाली चैकरोड व हाईवे पर भी चैकिगं अभियान चलाया जा रहा है आँपरेशन प्रहार पर पुलिस द्वारा सभी सन्दिग्धो पर नजर रखी जा रही थी जिसके फलस्वरुप कोतवाली मंगलौर क्षेत्र मे अलग-अलग 03 नशे के सौदागरो को धर दबोचा गया जिनके कब्जे से निम्नलिखित मात्रा मे स्मैक बरामद हुई अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर अभियोग पंजीकृत कर कर विधि कार्यवाही की गईl
इन्हें किया गया गिरफ्तार
सईद अहमद पुत्र सुल्तान अहमद निवासी मौ0 कटहेडा कस्बा मंगलौर हरिद्वार
2- मुनीर पुत्र रियासत निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर
3- सलमान पुत्र खुर्शीद निवासी पिरान कलियर थाना पिरान कलियर हरिद्वार
नशा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 नितिन विष्ट-चौकी प्रभारी मंगलौर बाजार
2 – उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज- चौकी प्रभारी नारसन
3- अ0उ0नि0 श्याम बाबू
4- हे0कानि0 अमित शर्मा
5-का01558 हाकम सिह
6- कानि0 939 पंकज चौधरी
