रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
हरिद्वार। हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 2949 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया जिसमें यमनोत्री धाम के लिए -660, गंगोत्री धाम के लिए – 672, केदारनाथ धाम के लिए -811, बद्रीनाथ धाम के लिए – 806 यात्रियों ने पंजीकरण कराया जबकि हेमकुंड साहिब के लिए कोई पंजीकरण नहीं कराया गया। ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 33 हजार 3 सौ 95 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।
