रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
नाबालिक बालिका को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल किया बरामद, शादी का झांसा देकर ले जाने वाले मां-बेटे पोक्सो एक्ट में हिरासत में लिया
पुलिस की तत्परता से मात्र 08 घंटे में बालिका की सकुशल बरामदगी
सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खँगाले व मुखवीर तन्त्र की सटीक जानकारी से आया रिजल्ट
हरिद्वार। शनिवार को वादी निवासी कनखल द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी-सुरागरसी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया। अथक प्रयासों के बाद सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। जांच में पाया गया कि एक महिला एवं एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था तथा उससे शादी कराने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों अक्षय कुमार निवासी सगदपुर मलीपुर, थाना सदर कोतवाली, सहारनपुर (उ0प्र0) और एक महिला को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
