रिपोर्ट – जागरण समाचार प्रतिनिधि
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्यवाही
दरगाह एवं कस्बा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
झुंड बनाकर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले व दरगाह के पास भीड़ लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले 25 संदिग्धों को लिया हिरासत में
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के निर्देशानुसार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा कस्बा कलियर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में झुंड बनाकर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले व दरगाह के मार्ग में भीड़ लगाने वाले व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।
