रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
पथरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार के आरोपी कलयुगी पिता को किया गिरफ्तार
कलियुगी बाप लंबे समय से कर रहा था अपनी बडी बेटी का शारीरिक शोषण
छोटी बेटी की इज्जत पर भी डाली गंदी नजर, पत्नी से भी अक्सर करता था मारपीट
परेशान घरवालों का फुटा गुस्सा, पथरी थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
मुकदमा दर्ज करने के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी शहजाद को लिया हिरासत में
हरिद्वार। धनपुरा पथरी निवासी वादीया मुकदमा ने थाना पथरी पर तहरीर बाबत उसके पति शहजाद द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट करने, अपनी नाबालिक बडी पुत्री उम्र 15 वर्ष के साथ दुष्कर्म करने, अपनी छोटी पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ छेडछाड कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध दाखिल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी में तत्काल मु0अ0स0- 257/26 धारा- 64(2)(ड),64(2)(च)/115(2)/351(3)/75(2)बी0एन0एस व 3(क)/ 4(2), 5(ठ)(ढ)/6 पोक्सो अधि0 दर्ज कर उच्चाधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी गई तथा आरोपी की तलाश शुरु की गई। हर संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के आरोपी को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले सडक मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही के आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
विवरण आरोपित- शहजाद पुत्र नजाकत निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार
