रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर ताबडतोड कार्यवाही जारी
474 ग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ 01 आरोपित को धर दबोचा
आरोपित के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत किया गया अभियोग पंजीकृत
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खानपुर जनपद हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली खानपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 20/05/2026 को दौराने चैंकिग आरोपित परमजीत सिंह उर्फ नछत्तर पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम मीरापुर सीकरी थाना हेमपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल अब्दीपुर थाना कोतवाली खानपुर जनपद हरिद्वार को बालावाली चौकी बैरियर से 474 ग्राम अवैध डोडा को ऑल्टो कार से परिवहन करते पकडा गया। आरोपित के विरूद्ध थाना हाजा पर NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*माल बरामदगी*
1-474 ग्राम अवैध डोडा चूरा
2- डोडा चूरा परिवहन करने में प्रयुक्त ऑल्टो कार
