रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
एस एस पी हरिद्वार के निर्देशन पर चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों की नो पार्किंग / अवैध अतिक्रण करने वालों पर होगी कार्यवाही
कनखल चौक बाजार से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, नो पार्किंग मे लगे वाहनों को पुलिस क्रैन से हटाकर किया गया चालान
ठेली रेडी / अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कडी नसीहत
रोड पर ठेली रेडी / अतिक्रमण पर होगी चालानी कार्यवाही
हरिद्वार। कनखल चौक बाजार से कई बार सूचनाये मिल रही थी कि चौक बाजार मे बाहर से आने वाले वाहनों द्वारा अबैध रुप से नो पार्किंग जोन मे गाडियां खडी की जाती है व रेडी ठेली / दुकानदारों द्वारा रोड पर टेली / दुकान का सामान रोड पर रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे उक्त स्थान पर जाम की स्थिति बनी रहती है । प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा पुलिस टीम गठित कर चौक बाजार से अतिक्रण हटाया गया । व जो वाहन नो पार्किंग जोन मे लगी थी उनको ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्रैन के माध्यम से खिंचवाकर चालानी कार्यवाही की गयी । भविष्य में भी इसी प्रकार से लगातार कार्यवाही की जायेगी । जिससे आम जनता को जाम की स्थिति से न जूझना पडे ।
