रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत एपिस इंडिया लिमिटेड में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण फायर स्टेशन ऑफिसर वंश नारायण यादव द्वारा प्रदान किया गया। उनके साथ अग्निशमन विभाग के अन्य सदस्य भी उपस्थि रहे, जिनमें फायर सर्विस चालक विपिन तोमर तथा फायरमैन जगबीर सिंह शामिल रहे। कंपनी प्रबंधन की ओर से मैनेजर राहुल दत्त शर्मा ने इस पहल की सराहना की। वहीं मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक श्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि अग्नि सुरक्षा समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और इस प्रकार के कार्यक्रम जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अंजू त्यागी, जसपाल सिंह, श्रवण कुमार, सुनील तोमर, विकास कुमार, धोनी सिंह रवि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
