रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
आँपरेशन प्रहार में कसे जा रहे हैं आपराधिक तत्वों के पेंच
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 01 शराब तस्कर और 02 जुआरी गिरफ्तार
मंगलौर। ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी व सघन चैकिंग करते हुए 05 लीटर कच्ची शराब के साथ पोपिन कुमार निवासी ग्राम अकबरपुर को गिरफ्तार किया गया है जबकि आम के बाग में जुआ खेल रहे दो आरोपी युवको शाहनजर निवासी मौ0 लालबाडा कस्बा मंगलौर तथा हरीश पुत्र निवासी मौ0 खालसा कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तीन ताश की गड्डी, छ हजार रुपए, और तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार जुआ खिलाने वाला मुख्य आरोपी मौके से भाग निकला है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
