रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मे वार्ड नंबर 1 के नाम को बदले जाने का प्रस्ताव पास होने के बाद वार्ड वासियों ने आपत्ति जताई है वार्ड निवासियों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर पालिका अध्यक्ष को अपनी आपत्ति का पत्र सौंप दिया है।
गुरुवार को मंगलवार नगर पालिका परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 का नाम चमारन खालसा से बदलकर सैनी पुरा किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोगों ने नाम बदलने को लेकर आपत्ति जताई है शुक्रवार को वार्ड निवासी नगर पालिका परिषद पहुंचे और नाम बदलने के विरोध में पत्र नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को सोपा। वार्ड वासु करना है कि यह नाम उनके पूर्वजो की पहचान है आज से नहीं सैकड़ो साल से इसी नाम से उनके वार्ड जाना और पहचाना जाता है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मौजूद अंसारी ने बताया कि शासन द्वारा मिले पत्र के आधार पर बोर्ड में प्रस्ताव रखा गया था बोर्ड में प्रस्ताव को पास भी कर दिया परंतु वार्ड वासियों की मांग पर उनके द्वारा दिया गया पत्र अब नगर पालिका परिषद शासन को भेजेगी। पालिका अध्यक्ष को उद्यापन सोपने वालों में अर्जुन, सचिन, श्याम सुंदर, लखन, वंश, लाखर, सोनू आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
