रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर । नगर पालिका बोर्ड बैठक में वार्ड का नाम बदलने का मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा है शनिवार को समाज कल्याण अनु सरवन समिति के उपाध्यक्ष देशराज करनवाल ने भी नगर पालिका पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। मंगलौर नगर पालिका परिषद में 23 अप्रैल को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था पास किए गए प्रस्ताव में मोहल्ला चमारन खालसा का नाम बदलकर सैनी पुरा करने का प्रस्ताव पास किया गया था जिसको लेकर अगले दिन मोहल्ले के लोगों ने कड़ियां पत्र जताते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को एक विज्ञापन सोप था। अब समाज कल्याण अनुसंधान समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल ने भी शनिवार को नगर पालिका परिषद में पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में रहने वाले लोगों की बगैर सलाह से नाम बदला जाना अनुचित है इससे पूर्व मोहल्ले के लोगों की बैठक आयोजित कर सलाह ली जानी चाहिए थी बोर्ड बैठक में वार्ड के सदस्य द्वारा भी आपत्ति दर्ज कर आते हुए मोहल्ले के निवासियों से चर्चा करने को लेकर कहा गया था परंतु नगर पालिका द्वारा बगैर कुछ सोचे समझे वार्ड का नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। उनकी ओर से शासन को पत्र भेजकर मोहल्ले का नाम यथावत रखने की मांग की जाएगी।
