रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन
हरियाणा निवासी 02 शातिर वाहन चोर हरियाणा से दबोचे
मंगलौर पुलिस ने चोरी की ईको कार व चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार मंगलौर पुलिस ने बरामद की
मंगलौर क्षेत्र से चोरी कर टोल व बैरियर तोड़ते हुए भागे थे आरोपी
पुलिस ने मंगलौर से लेकर हरियाणा तक छाने लगभग 500 CCTV कैमरे
आरोपी कबड्डी व ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं तथा नशे के आदी है, झूठी शान शौकत के लिये चोरी करते है
मंगलौर। 22 अप्रैल को वादी बंटी पुत्र चन्द्रमोहन निवासी डबल स्टोरी, विशाल, नई दिल्ली द्वारा कोतवाली मंगलौर में सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुंड मंडी मंगलौर के पास उनकी ईको कार चोरी कर ली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक विभिन्न स्थानों गुंड मंडी, मंडावली, पुरकाजी, छपार, मुजफ्फरनगर, शामली, शाहपुर, बागपत, कांधला, पानीपत आदि में लगभग 419 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान आरोपियों की काली स्विफ्ट कार अस्थायी नंबर प्लेट के साथ कई टोल प्लाजाओं के बैरियर तोड़ते हुए दिखाई दी। चोरी के बाद भी आरोपियों ने हरिद्वार से हरियाणा तक कई टोल बैरियर तोड़कर फरार होने का प्रयास किया। बुधवार की रात को पुलिस टीम द्वारा गोहाना रोड, पानीपत (हरियाणा) से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया तथा चोरी की गई ईको कार और प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई।आरोपी कबड्डी/ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं और कोचिंग ले रहे थे, नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के तहत पहले वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचे, गुंड मंडी क्षेत्र में ईको कार को चोरी कर फरार हो गए। इस सफल कार्रवाई से न केवल अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ, बल्कि दिल्ली से आए पर्यटक को उसका वाहन वापस दिलाकर पुलिस ने आमजन का विश्वास भी मजबूत किया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए शाहिल और संदीप रोड निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा) को कोर्ट में पेश कर दिया है।
5. का0 अजय काला (CIU रुड़की)
6. का0 महिपाल (CIU रुड़की)
