रिपोर्ट जागरण समाचार प्रतिनिधि
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
260 ग्राम स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार तोता दबोचा, बाजार कीमत 78 लाख रुपए के करीब
मोटर साइकिल में सवार था हसीन तोता पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा
कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम
मंगलौर। मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में उम्दा प्रदर्शन लगातार जारी है। शहर से लेकर सुदूर देहात क्षेत्र तक पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के पेंच कसकर जनपद की विभिन्न थाना पुलिस आमजन के लिए शांतिपूर्ण माहौल तैयार कर रही हैं। अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मंगलवार की सांय मंगलौर क्षेत्र से संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल सवार 01 संदिग्ध नशे के सौदागर को दबोचकर उसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसकी बाजार कीमत करीब ₹7800000/- (अठत्तर लाख रुपये) आंकी गई है। पकड़ में आए आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश करने की कार्यवाही के साथ ही अन्य विधिक प्रक्रिया की जा रही है। आपराधिक तत्वों/ नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
पकड़ा गया आरोपी- हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर
बरामद माल- अवैध स्मैक- 260 ग्राम (कीमत लगभग 78 लाख रु0), तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटर साईकिल
पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक भगवान सिह महर, उ0नि0 अशोक सिरस्वाल, अ0उ0नि0 अश्ववनी यादव- सीआईयू रुडकी, हेड कांस्टेबल शूरबीर सिह, हेड कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी- सीआईयू रुडकी, कांस्टेबल राहुल नेगी-सीआईयू रुडकी, कांस्टेबल रविन्द्र खत्री, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल महिपाल सिह-सीआईयू रुडकी, कांस्टेबल अजय काला-सीआईयू रुडकी
